RGPG : कॉलेज के प्राचार्य को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन.. प्राचार्य ने तत्काल किया मांगों को पूर्ण..

अंबिकापुर। राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में आज एनएसयूआइ पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में गौतम गुप्ता, रजत सिंह, अनमोल बारी, राहुल पाठक, सुरज कुशवाहा एवं अन्य छात्रों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा जिसके पश्चात प्राचार्य ने कुछ मांगों को तत्काल पूर्ण किया एवं बाकी कार्य को दो दिवस के अंदर पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

• जिसमें उन्होंने चार सूत्रीय मांगों में बताया कि स्व. लरंग साय बालक छात्रावास में सी.टी. कैमरा लगाने हेतु।

  • रिटोटलिंग का परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए।
  • महाविद्यालय मे रेगुलर छात्र-छात्राओं के लिए पहचान पत्र एडमिशन के अनुसार जल्द से जल्द बनाया जाएं।
  • छात्रावास में इंटरनेट की सुविधा को बढ़ाया जाए। 34 MB को बढ़ा कर 2 GB किया जाएं।

• महाविद्यालय के साइट पर हो रहे परेशानियों को सुधारने हेतु

जिसके बाद प्राचार्य ने तत्काल रुप से रिटोटलिंग का परीक्षा परिणाम जारी किया और पीजी कॉलेज के साइट पर हो रही परेशानियों को तुरंत ठीक करने का आदेश दिया।


इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, राजेश, सोमू, आशीष साहू, नंद कुमार यादव एवं अन्य महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे।