अम्बिकापुर@नाली का कचरा फैला रहा गंदगी, लोग हो रहे परेशान

फ़टाफ़ट न्यूज़/सीतापुर || अनिल उपाध्याय

सरगुजा…जाम नालियों की साफ सफाई के बाद उठाव के अभाव में मौके पर पड़ा कचरा गंदगी फैला रहा हैं। नाली के आसपास पसरी गंदगी की वजह से वार्ड के लोगो की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।खुले में गंदगी पड़ी होने की वजह से मच्छरों के प्रकोप बढ़ने के साथ संक्रमण का भी भय सताने लगा हैं। इस बारे में नगर पंचायत को अवगत कराने के बाद भी कोई पहल नही किये जाने से लोगो की परेशानी बढ़ती जा रही हैं।

विदित हो कि, जाम नालियों की साफ सफाई के लिए नगर पंचायत ने अभियान छेड़ रखा है।जिसके तहत जाम पड़ी नालियों की साफ सफाई कराई जा रही हैं। ताकि बारिश का पानी नाली के जरिये आसानी से बाहर निकल सके। इसी क्रम में नगर पंचायत द्वारा आदर्शनगर वार्ड क्र-1में नालियों की साफ सफाई कराई गई थी। इस साफ सफाई के दौरान निकलने वाला सारा कचरा नाली के किनारे छोड़ दिया गया। जिसकी वजह से वो कचरा अब फिर से नाली में समाने लगा हैं। समय पर उठाव नही होने के कारण अब उस कचरे से वार्ड में गंदगी फैलने लगी हैं। नाली के किनारे जमा गंदगी की वजह से वार्ड में मच्छरों के प्रकोप बढ़ने के साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ने लगा हैं। कचरे की वजह से उठने वाली दुर्गंध एवं बदबू की वजह से लोगो का जीना मुहाल हो गया हैं।

IMG 20230710 WA0023

इस संबंध में वार्ड के लोगो ने नगर पंचायत को भी अवगत कराया। इसके बाद भी नाली के आसपास मौजूद कचरे को नही उठाया गया। जिससे वार्ड के लोगो मे असंतोष व्याप्त हैं। इस संबंध में वार्ड के लोगो ने नाली के आसपास मौजूद कचरा हटाने की मांग की हैं। ताकि बरसात के दिनों में कचरे से होने वाले संक्रमण से बचा जा सके।

IMG 20230710 WA0024 1