Chhattisgarh: सरगुजा की बेटी ‘खेलो इंडिया’ में दिखाएगी दबदबा, सरकार देगी हर साल 5 लाख रुपये

सरगुजा. जिले की बेटी साक्षी भगत का चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ है। जिला बास्केटबॉल संघ की प्रशिक्षित खिलाड़ी साक्षी भगत खेलो इंडिया बास्केटबॉल टीम के लिए चयनित हुई है और टीम मैनेजर में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह चुने गए हैं। जो मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में सम्मिलित होंगे।

बता दे कि सरगुजा जिला से 2018 खेलो इंडिया का पहला मशाल मैनपाट की सुलोचना तिग्गा ने जलाया, तब से लेकर सरगुजा जिला में एकमात्र बास्केटबॉल खेल से कई बालिका खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रतिनिधित्व किया है। जिन खिलाडिय़ों का चयन किया गया है उन्हें खेल कौशल के विकास के लिए सालाना 5 लाख रुपए दिए जाएंगे और राष्ट्रीय आयोजन के लिए उन्हें खुद को तैयार करना होगा। यह वित्तीय सहायता लाभार्थियों को 8 वर्षों तक प्रदान की जाएगी।

IMG 20230130 WA0023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तब भोपाल में होना है। इसमें देश 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश के 8 शहरों के अलावा दिल्ली में इवेंट होंगे। 30 जनवरी को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में उद्घाटन तथा समापन समारोह 11 फरवरी को भोपाल में ही होगा।