भक्तिमय संगीत संध्या के साथ हुया गणेश उत्सव का समापन

लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक गणेश आयोजन समिति ने पूजन समितियों का किया सम्मान

लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक गणेश आयोजन समिति द्वारा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भक्ति गीत-संगीत संध्या व स्वागत सम्मान की नई परंपरा की शुरूआत ने दूसरे वर्ष ही विराट स्वरूप ले लिया। शहर की गणेश पूजन समितियों की झांकी देखने हजारों की तादाद में लोग घड़ी चौक पर जमा हुए । इस कार्यक्रम में नगर के घड़ी चौक पर भक्ति गीत-संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक गणेश आयोजन समिति के पदाधिकारीयो ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत व पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही आयोजन समिति ने झांकी लेकर पहुंचने वाले गणेश पूजा आयोजन पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित भी किया।

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, मेयर डा. अजय तिर्की, पूर्व मेयर प्रबोध मिंज, डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकेश केशरी, राजीव अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव, ननि के नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा,पार्षद मधुसुदन शुक्ला, भाजपा नेता विवेक दुबे, मुकेश तिवारी, निलेश सिंह, राजेश सिंह, आकाश गुप्ता, दीपक सिंह तोमर, युकां विधानसभा अध्यक्ष आलोक सिंह, सुधाकर सिंह चुन्नू, पूर्व पार्षद प्रेमानंद तिग्गा, निशिकांत भगत, छोटू थामस, विकास पाण्डेय, गौतम विश्वकर्मा, दीपांकर गुप्ता, आरके शुक्ला, सिद्घार्थ मिश्रा, संजीव वर्मा, विश्वविजय सिंह तोमर, रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, सेरील जोसेफ, गोलू यादव, वेदांत तिवारी, अनीश सिंह, दीपांकर गुप्ता सहित लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक गणेश विसर्जन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।