ड्राप रो बाल की चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

अम्बिकापुर 

शासकीय बहु. उ. मा. वि. अम्बिकापुर में  जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में ड्राप रो बाल की चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में ड्राप रो बाल औपचारिक रूप से शा. बहु. उ. मा. वि. अम्बिकापुर की प्राचार्या स्नेहलता सिन्हा के द्वारा इस चयन प्रतियोगिता का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। गौरतलब है की यह खेल अम्बिकापुर में पहली बार खेला जा रहा है इस खेल को मल्टी परपज स्कूल के व्यायाम शिक्षक राजेश प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन में बच्चों को बताया और सिखाया गया। बच्चों में इस खेल के प्रति रोचकता देखने ही बन रही है। इस चयन प्रतियोगिता में अम्बिका मिशन जुबली मेमोरियल स्कूल और मल्टी परपज स्कूल के बालक/बालिका वर्ग ने भाग लिए, निर्णायक के रूप ब्रिजिट कुजूर,  कु. मरियम एडीग संयोजक राजेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। दरअसल रो ड्राप बाल खेल अपने आप में बेहद दिलचस्प खेल है। सरकारी स्कूलों के बच्चो में इस खेल के प्रति जागरूकता का प्रयास अम्बिकापुर के शिक्षको के द्वारा किया जा रहा है लेकिन जरूरत है इस खेल में बच्चो की रूचि बढाने के लिए इसे शासकीय प्रोत्साहन की।