Breaking News: अम्बिकापुर में दर्दनाक सड़क हादसा… सड़क किनारे कार पलटी.. 5 लोग गंभीर रूप से घायल..

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दरअसल एक कार पलटने से उसमें सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कार जब हादसे का शिकार हुई उस वक्त काफी तेज रफ्तार में थी। जिसकी वजह से 3 बार पलटी खाई। यह हादसा गौरवपथ में हुआ है।

बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल अब तक ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि कार सवार लोग कौन हैं और कहां के रहने वाले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।