Bharat Jodo Yatra: युंका के नेतृत्व में निकला भारत जोड़ो यात्रा

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: राहुल गांधी द्वारा निकाले गए भारत जोड़ो यात्रा के तहत युवक काँग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक निवास से शुरू हुई यह भारत जोड़ो यात्रा नगर के अलावा कई गाँवो का दौरा की। इस दौरान यात्रा पर निकले कॉंग्रेसियो ने लोगो को काँग्रेस पार्टी के विचारधारा से अवगत कराया।

इस अवसर पर ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष बतौली प्रदीप गुप्ता पालू, मनीष गुप्ता रिंकू, युंका विधानसभा अध्यक्ष मंटु गुप्ता, राजू पणिकर, महेश गुप्ता, शोहराब फिरदौसी, नरेश बघेल, जयप्रकाश गुप्ता, अंकित गुप्ता, चिंकू गुप्ता, राजेश कंडरा, टिल्लू मियां समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।