निजी स्कूल में सरस्वती पूजा नही कराये जाने से नाराज अभाविप ने जताया विरोध, संस्था के मुख्य द्वार पर किया सरस्वती पूजन

अनिल उपाध्याय/सीतापुर. शासकीय अनुदान प्राप्त निजी शैक्षणिक संस्था में सरस्वती पूजा नही कराये जाने से नाराज अभाविप ने आक्रोश जताया। इस दौरान अभाविप के पदाधिकारियों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर सरस्वती पूजन करते हुए संस्था पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर शासन के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए जाँच की मांग की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, 14 जनवरी को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा सरस्वती पूजा के साथ मातृ पितृ दिवस मनाने का आदेश जारी किया। इसके बाद भी ग्राम सुर में शासन द्वारा अनुदान प्राप्त निजी संस्था केन मेमोरियल स्कूल में इस आदेश का पालन नही किया गया। जिससे छात्रों संग उनके अभिभावक काफी मायूस हो गए। यह बात जब अभाविप के पदाधिकारियों को चली तो वे तत्काल स्कूल पहुँचे। जहाँ उन्होंने निजी स्कूल पर शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अभाविप के पदाधिकारी संस्था में सरस्वती पूजा कराने की मांग करते हुए संस्था के मुख्य द्वार पर बैठ गए।

उन्होंने संस्था पर हिंदू देवी देवता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि माँ सरस्वती शिक्षा की आराध्य देवी के रूप में पूजी जाती है। शासकीय अर्द्धशासकीय शैक्षणिक संस्थान अपने यहाँ बड़े धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाती है। इसके बावजूद ग्राम सुर में संचालित निजी स्कूल द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन नही किया गया। जो शासन के आदेशों की अवहेलना के साथ इनकी मनमानी को उजागर करता है। अभाविप ने निजी स्कूल प्रबंधन के इस निर्णय का विरोध करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अभाविप ने निजी स्कूल के मुख्य द्वार पर छायाचित्र रखकर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर किशन उपाध्याय संकेत गुप्ता नगर मंत्री अभाविप रितिक गुप्ता सोनू सोनी शौर्य प्रताप देव सपन बख्शी विमल दास रजत अग्रवाल शशांक गुप्ता शनि दास नितेश गुप्ता अनिमेष गुप्ता उज्ज्वल गुप्ता बजरंग दल राजा गुप्ता रतन सिंह आकाश हरिवंशी आयुष सोनी आदि थे।

इस संबंध में संस्था के प्राचार्य बिलच्युस तिर्की ने बताया कि, बसंत पंचमी के दिन संस्था में बैठक चल रही थी। सरस्वती पूजा को लेकर अभाविप के विरोध प्रदर्शन के बाद संस्था में सरस्वती पूजन मनाया गया।

इन्हें भी पढ़िए –

मुस्लिम युवक सलीम ने किया धर्म परिवर्तन, अब देव व्रत आर्य है नाम… ब्राम्हण परिवार के इस उपकार से था प्रभावित

छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर… नवीनीकरण की डेट बढ़ी, राशन चाहिए तो जल्द कराएं ये काम..!