Ambikapur News: गौरवपथ पर निर्माण सामग्री, अघोषित जाम से आवागमन हुआ बाधित

सीतापुर( अनिल उपाध्याय): सेंट्रल बैंक के आगे सड़क के बीचोबीच गिट्टी गिराने की वजह से गौरवपथ अघोषित रूप से जाम हो गया हैं। बीच सड़क में गिट्टी गिराने की वजह से आवागमन बाधित हो गया हैं। जिससे लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

विदित हो कि, सेंट्रल बैंक के आगे गौरवपथ के बीचोबीच निर्माण कार्य हेतु भारी मात्रा में गिट्टी गिराया गया हैं। जिसकी वजह से गौरवपथ अघोषित रूप से जाम हो गया हैं। गौरवपथ के बीचोंबीच भारी मात्रा में गिट्टी होने की वजह से आवागमन प्रभावित हो गया हैं। जिसकी वजह से लोगो को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। दो पहिया वाहन तो किनारे से निकल जा रहा हैं, लेकिन चार पहिया वाहन का निकलना मुश्किल हो गया हैं। ऐसी स्थिति में चार पहिया वाहनों को घूमकर जाना पड़ रहा हैं। हटरी से लेकर वर्मा पशु आहार केंद्र तक निर्मित गौरवपथ अवागमन के हिसाब से काफी व्यस्त सड़क हैं। इस लिहाज से निर्माण कार्य हेतु बीच सड़क पर गिट्टी गिराना दुर्घटना कारण बन सकता हैं।

इस संबंध में नगरवासियों ने सड़क पर पड़ी गिट्टी हटाने की मांग की हैं। ताकि, गौरवपथ पर बाधित आवागमन बहाल हो सके।