अम्बिकापुर में 3 मई को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा.. ब्राह्मण समाज की बैठक में लिया गया फ़ैसला!

अम्बिकापुर। सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा द्वारा हर साल अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहर के सभी ब्राह्मण परिवार हिस्सा लेते हैं। इस भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम के लिए सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा की बैठक आज परशुराम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें शहर के ब्राह्मणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

समाज के अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से कोविड संक्रमण के कारण शोभा यात्रा नहीं हो पा रही थी, परंतु इस वर्ष भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम 3 मई को रखा गया है। उन्होंने बताया की इस शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा के सचिव विकास पांडेय ने बताया कि शोभा यात्रा के दिन ब्राह्मण समाज द्वारा एकत्र होकर शहर में एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिला युवा बुजुर्ग सभी वर्ग एक साथ मिलकर रैली की शोभा बढ़ाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से आर एन अवस्थी, कौशलेंद्र पांडेय, सत्येन्द्र तिवारी, चंद्रसेन तिवारी, आनंद अवस्थी आलोक दुबे, पीके मिश्रा, सुजीत चतुर्वेदी, विश्वजीत भारद्वाज,विनोद तिवारी, मंटू पाठक, वीरेंद्र दुबे, राजेश तिवारी, वसुधा तिवारी, स्मिता तिवारी, माधुरी दुबे, अनुभा डबराल, विकास पांडेय, दीपक मिश्रा, चंदन शुक्ला, लड्डू तिवारी, मनोज तिवारी, अनुज दुबे, विश्वाश तिवारी, महेंद्र पांडेय, अजय तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, प्रकाश मनी त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय व दीपू पांडेय, सानू तिवारी, प्रियम पांडेय, ऋषभ पांडेय, रवि पांडेय, हर्ष पांडेय, सौरभ मिश्रा, प्रसुन्न दुबे, रौनी मिश्रा, यश पांडेय, कार्तिक तिवारी, शिवम् शर्मा, हनी पांडेय व अन्य विप्रजन उपस्थिति रहे।