सरगुजा जिले मे तैनात 1200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियो का होगा स्वास्थ परीक्षण..

अम्बिकापुर

सरगुजा पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुन्दरराज पी. से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस इकाई में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 30.05.2014 को किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के तहत् प्रत्येक शुक्रवार को जिला सरगुजा के थाना,चौकी, रक्षित केन्द्र में पदस्थ 30 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण पुलिस अस्पताल अम्बिकापुर में किया जावेगा।

इस प्रकार पूरे वर्ष में जिला सरगुजा में तैनात समस्त 1200 पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जावेगा। स्वास्थ्य परीक्षण हेतु Health Report Card  तैयार किया गया है, जिसमें तीन भाग हैं। प्रथम भाग में अधिकारी,कर्मचारी का संपूर्ण Health Testबायोडाटा के साथ उसके स्वास्थ्य संबंधी विवरण का उल्लेख होगा। द्वितीय भाग में ओपीडी के अंतर्गत अधिकारी,कर्मचारी का ईलाज संबंधित जानकारी उल्लेखित होगी। तृतीय भाग में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों का ओपीडी विवरण उल्लेखित होगा।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान यदि किसी भी पुलिस अधिकारी,कर्मचारी के गंभीर बीमारी की जानकारी सामने आने पर उसे बेहतर ईलाज हेतु बड़े अस्पताल में Refer कर ईलाज पर व्यय राशि का भुगतान विभाग के द्वारा किया जावेगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस में इस प्रकार एक व्यवस्थित कार्यक्रम के तहत् पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण सरगुजा जिले से प्रारंभ किया जा रहा है। निकट भविष्य में रेंज के अन्य जिलों में भी पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जावेगा।