Ambikapur News: पिछले 4 साल से बेजुबान पशुओं की सेवा में जुटा है अम्बिकापुर गौ सेवा मंडल, जल्द जारी होगा हेल्पलाइन नंबर

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर में गौ सेवा मंडल पिछले 4 साल से लगातार सेवाएं दे रहा है। अध्यक्ष रिंकु तिवारी व मंडल के कार्यकर्ता सक्रिय होकर गौ सेवा में जुटे है। उनका कहना है कि जब तक जान है। तब तक गौ माता की सेवा करते रहेंगे। बताया गया कि जब इनके पास गाड़ी की सुविधा नहीं थी। तो काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन जब से गौ सेवा मंडल को मास्क मैन अजय अग्रवाल की माता के द्वारा एंबुलेंस सौंपा गया। उसके बाद से इनके काम में तेजी आई है।

अम्बिकापुर गौ सेवा मंडल का यह कहना है कि जल्द ही पशुओ के लिए अलग से शेल्टर बनाया जाएगा। साथ ही जल्द हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। ताकि लोगों को जहाँ भी बेज़ुबान भूरी अवस्था में दिखें। तो तत्काल संपर्क कर जानकारी दे सके। जिससे गौ सेवा मंडल की टीम उनकी देखभाल कर सकें।