काफी लम्बे समय के बाद ग्राउंड पर फिर आया रौनक.. संभाग स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..

अम्बिकापुर। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुऐ लॉकडाउन लगाया गया था। जिसके कारण सभी खेल गतिविधियों भी पिछले कई दिन से बंद हो गई थी। जिसके बाद अब फिर से खेल गतिविधि शुरू होने लगीं है।

आज संभाग स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे बास्केटबॉल ग्राउंड पर पहला मैच बालक-बालिका वर्ग में अंडर 14 सरगुजा और जशपुर के बीच और दुसरा मैच बालिका वर्ग में अंडर 19 सरगुजा और जशपुर के बीच मुकाबला हुआ। जो काफी रोमांचक मुकाबला था। परन्तु इस प्रतियोगिता में बहुत कम टीम ही उपस्थित रहीं।

सरगुजा बास्केटबॉल ग्राउंड का काफी समय से सुना पडा हुआ था। जिसके बाद आज ग्राउंड पर फिर से रौनक आया है। सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित थे।