स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव व PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया…महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण!..

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव व् कोण्डागांव विधायक व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज रामानुजगंज टाऊन हॉल में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में शामिल हुए.

एक दिवसीय जिला प्रवास के दौरान मंत्री टी.एस. सिंहदेव व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नवीन शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर महाविद्यालय परिसर में पौध रोपण किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छात्र-छात्राओं से उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली. जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम के पश्चात् स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव,व् कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, सामरी विधायक चिंतामणी महाराज, लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने रामानुजगंज के दिव्यांग जगदम्बा एवं ग्राम भवंरमाल के दिव्यांग मुनेश्वर गुप्ता को मोटराईज ट्राय सायकल प्रदान किया गया.

Photo 1