विधानसभा सत्र के बाद गृहनगर पंहुचे नेता प्रतिपक्ष

अम्बिकापुर
नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव ने अपने निवास पर आमजनों से मुलाकर उनकी समस्याएं सुनी। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद अम्बिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं रखी तथा उसके निराकरण हेतु पहल करने की मांग की।नेता प्रतिपक्ष व अम्बिकापुर विधायक टी.एस. सिंह देव 31 मार्च से 1 अपे्रल तक अम्बिकापुर में रहेंगे। इस दौरान वे अपने विधानसभा क्षेत्र व सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

अम्बिकापुर विखासखण्ड के कृष्णापुर, मुढ़ेसा, लखनपुर, उदयपुर, सीतापुर व जशपुर क्षेत्र से पहुंचे लोगांे ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया। रनपुरकला की श्रीमती फुलकंुवर ने ग्राम के ही कुछ लोगों द्वारा पंचायत चुनाव की रंजीश के कारण टोनही प्रताड़ना का आरोप लगाने की बात बताई तथा बताया कि पुलिस के द्वारा भी उचित कार्यवाही नहीं कि जा रही। बल्कि पुलिस के कुछ लोगांे द्वारा टोनही का आरोप लगाने वाले लोगों के साथ ही मिलकर कार्य किया जा रहा है। श्रीमती फुलकुंवर ने टोनही का आरोप लगाकर समय-समय पर ग्राम में बैठक कर गंभीर आरोप लगाने वाले लोगों पर कार्यवाही हेतु नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव से मांग की।