होली का त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण मनाये: विजय अग्रवाल

जांजगीर-चांपा। होली त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये जांजगीर पुलिस ने कमर कस ली है। होली पर्व को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण मनाने के लिये सभी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की गई है। साथ ही पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिये सीसीटीव्ही लगाये गये है। आज रात्रि में होलिका दहन किया जायेगा जिसके पश्चात् होली का त्यौहार मनाया जावेगा। होली का त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हो जिसे ध्यान में रखते हुये पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उसके साथ ही त्यौहार के दौरान असमाजिक तत्वों पर विशेष निगाह एवं उन पर नियंत्रण रखने हेतु बाज पार्टी बनाई गई है।
जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि होली का त्यौहार शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से बनाएं, किसी तरह नशे में गाड़ी ना चलाएं। साथ ही होली पर्व को शांति तरीके से मनाने हेतु शराब या भांग का सेवन करके वाहन न चलाने, वाहन में निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही सवारी करने, नाबालिकों को वाहन चलाने नहीं देने, होलिका दहन रोड़ के ऊपर नहीं करने, हानिकारक पदार्थों जैसे पेन्ट, कीचड़ का उपयोग न करें न ही अनचाहे रंगों का उपयोग न करने, मुखौटे एवं नकाब आदि पहनकर होली न मनाने की अपील की गई।
IMG 20230307 WA0313
त्यौहार के अवसर पर लगाई गई पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था…
🔷होली पर्व के दौरान जिले में पहली बार जांजगीर, नैला, अकलतरा,चांपा एवं बलौदा में महिला पेट्रोलिंग लगाई गई है।
🔷जिले के सभी/थाना चौकी को चिन्हांकित कर कुल 56 फिक्स पाईंट में ड्यूटी लगाई गई है.
🔷असमाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखने हेतु 10 बाज पार्टी बनाई गई है।
🔷29 पेट्रोलिंग पार्टी लगाई गई जो लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे।
🔷हुड़दंगियों, तीन सवारी चलने वाले, तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर की जायेगी कार्यवाही
🔷 होली त्यौहार के मद्देनजर 01 सप्ताह पूर्व से अवैध शराब बिक्री करने वालो पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है.
🔷 साथ ही आम नागरिकों से होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की गई है.
🔷 सोशल मीडिया के माध्यम से भी होली त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीक़े से मनाने की अपील की जा रही है.
🔷जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में 30 अलग-अलग स्थानों पर 95 सीसीटीव्हीं कैमरे से निगरानी की जायेगी.
🔷 दिनांक 07.03.23 को होलिका दहन के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के द्वारा शब.ए.बारात त्यौहार भी मनाया जावेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए पृथक से पुलिस व्यवस्था लगाई गई है.
🔷आनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
🔷होली ड्यूटी में 06 उप पुलिस अधीक्षक, 01 रक्षित निरीक्षक, 08 निरीक्षक, 12 उप निरीक्षक, 39 सहायक उप निरीक्षक, 57 प्रधान आरक्षक एवं 201 आरक्षक एवं महिला आरक्षकों कुल 340 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।