अध्यक्ष भले ही अपने जिम्मेदारियों में व्यस्त हो..मगर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह..केक काटकर कहा हैप्पी बर्थडे!..

बलरामपुर..प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का आज जन्मदिन है..मगर भले ही मोहन मरकाम अपना जन्मदिन आज अपने परिवार के साथ ना मना सके हो ..लेकिन उनके राजनैतिक परिवार ने उनका जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया..केक काटे गए एक दूसरे को बधाई दी गई..एक ऐसा ही नजारा जिले के राजपुर ब्लाक कांग्रेस मुख्यालय में दिखा..जहाँ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केक काटकर अपनी खुशी जाहिर की..और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को बधाई दी!..

IMG 20190915 WA0020
पीसीसी चीफ का बर्थडे मनाते कांग्रेस नेता..

बता दे कि इन दिनों मोहन मरकाम दक्षिण बस्तर के प्रवास पर है..और उनके लिए यह आलाकमान के सामने अपने आप को साबित करने का समय है..लिहाजा वे अपने दायित्वों का निर्वहन करने में जुटे है..इसी बीच आज उनका जन्मदिन भी है..मगर वे उस उपचुनाव की पिच पर डटे है..जहाँ से उनको प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 69 तक पहुँचानी है..

दरअसल प्रदेश के दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर इन दिनों उप चुनाव हो रहे है..जहाँ से कांग्रेस ने दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है..और उन्हें चुनाव जिताने का जिम्मा कोंडागांव विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पर है..बतौर कांग्रेस अध्यक्ष यह मोहन मरकाम के लिए पहला चुनाव है..जिसे वे अग्नि परीक्षा मानकर दक्षिण बस्तर जिले में डटे हुए है..लेकिन आज उनके जन्मदिन को कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस परिवार ने बड़े ही धूमधाम से मनाया है..

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिह,नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष विजय सिंह,जितेंद्र गुप्ता, सुरेश सोनी,पूरन चंद जायसवाल, मनोज अग्रवाल, प्रमोद ठाकुर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज तिवारी समेत..कांग्रेस के कार्यकर्तागण मौजूद रहे..