जिलाध्यक्ष के विरोध का नहीं हुआ असर… प्रदेश संगठन मे हुई मंहत समर्थकों की हार… चौलेश्वर चन्द्राकर बने रहेगें जिलाध्यक्ष… प्रदेश संगठन ने जारी किया लिस्ट…

जांजगीर-चांपा। जिस तरह कुछ दिनो से जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष को हटाने की सुगबुगाहट सुनने में आ रही थी। कांग्रेस प्रदेश संगठन ने इस पर विराम लगा दिया है। एक फिर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए डां चैलेश्वर चन्द्राकर का नाम तय हो गया है। जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष डां चौलेश्वर चन्द्राकार को हटाने के लिए विरोधी खेमा प्रदेश संगठन मे एकजुट होकर एड़ीचोटी लगा दिये थे। यहां तक प्रदेश संगठन मे जिलाध्यक्ष का शिकायत कर हटाने की मांग भी किये है। लेकिन मंहत समर्थको को एक फिर मुकी खानी पड़ी. प्रदेश संगठन के पदाधिकारीयो ने इनकी एक न सुनी और फिर से जिलाध्यक्ष डां चौलेश्वर चन्द्राकार पर मुहर लगा दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन से जिलाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षो का लिस्ट जारी कर एन वक्त पर विरोधी खेमा को चौका दिया है. और जांजगीर चांपा जिले से जिलाध्यक्ष के लिए फिर से चन्द्राकर को जिम्मेदारी सौपीं हैं। जिलाध्यक्ष के खिलाफ लाख विरोध के बाद प्रदेश संगठन गुटबाजी को फिर से एक बार हवा दे दी है।

अब देखना होगा कि आने वाले समय मे जिलाध्यक्ष के विरोधी लोग संगठन में तालमेल बैठा पाते है कि नही, आने वाला समय पता लग पायेगा। हांलाकि कुछ ब्लाक स्तर पर महंत समर्थको जरूर जगह मिली है। जांजगीर चांपा जिले मे जिलाध्यक्ष पद को लेकर लामबंद हो कर प्रदेश स्तर तक अपने आकाओं तक अपनी बात पहुचानें के लिए राजधानी का कई बार दौड़ लगाकर इस बाद से अवगत करा रहे थे कि जिले मे संगठन कमजोर हो रही हैं. जिलाध्यक्ष के कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे..लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद विरोधीयों के मुंह बंद हो गया।

प्रदेश संगठन ने सही समय पर लिस्ट जारी किया है जब जिले में प्रदेश के मुखिया का आगमन हो रहा है तभी संगठन के पदाधिकारीयों का लिस्ट जारी कर संगठन में खलबली मचा दिया हैं। अब आने वाले 5 जनवरी को देखना होगा कि जिलाध्यक्ष की कितनी चलती है..या विरोधी अपने मनमर्जी से काम करते हैं.. एक फिर जिलाध्यक्ष के लिए विरोधी खेमा नीचा दिखाने के लिए कुछ न कुछ षड़यंत्र जरूर करेगा।

ब्लाक अध्यक्षों मे पामगढ़ से नवल सिंह ठाकुर, नवागढ़ से शुत्रहन दास मंहत को फिर से जगह मिली है। वही बम्हनीडिह से रविन्द्र शर्मा,जैजैपुर से नंदकुमार चंद्रा, हसौद से कुशल कश्यप, मालखैारादा से कुसुमलता अजगले, डभरा से पारस यादव, अकलतरा से रामशंकर सिंगसर्वा,बलौदा से संगीता सोनी, सक्ती से कन्हैया कंवर, जांजगीर ग्रामीण से चिंतारा राम राठौर, जांजगीर नगर से संतोष शर्मा, चांपा नगर से अवधेश शर्मा, अकलतरा नगर से महेश्वर टंडन, सक्ती नगर से त्रिलोक जायसवाल को जिलध्यक्ष बनाया गया है.