शहर के नन्हें खिलाडियों ने उड़ी ऊंची उड़ान…..ताईक्वांडो में भाई ने जीता स्वर्ण व बहन ने रजत पदक

अम्बिकापुर “दीपक सराठे”

भारतीय परंपरागत ओलंपिक संघ के तत्वाधान में राजनांदगांव के दिग्विजय सिंह स्टेडियम में आयोजित ताईक्वांडो, कराटे एवं जूड़ो खेलो के आयोजन में नगर के नन्हे ताईक्वांडो सिद्धीविनायक राजवाड़े व उसक बहन समृद्धि रति राजवाड़े ने अपने खेल का लोहा मनवाया है। शहर के प्रतिभावान खिलाड़ी सिद्धिविनायक ने इस खेल में स्वर्ण पदक व उसकी बहन समृद्धि ने रजत पदक पर कब्जा किया। इन दोनों की उम्र क्रमशरू 5 तथा 3 वर्ष है।

सिद्धि विनायक राजवाड़े नगर के कार्मेल स्कूल के कक्षा यूकेजी के छात्र के रूप में अध्ययनरत है। सिद्धि विनायक ने भार वर्ग में अपने सारे प्रतिद्वंदियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, वहीं समृद्धि अंतिम पड़ाव  पर कुछ अंको से हारकर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। ये दोनों बच्चे नगर के मंगलपांडेय वार्ड खटिकपारा निवासी सूरजपुर, हरिपुर में ग्रामीण कृषि अधिकारी के पद पर पदस्थ राजेंद्र प्रताप राजवाड़े के सुपुत्र एवं सुपुत्री हैं। हमारे सरगुजा ताईक्वांडो एकादमी के हये नन्हें बच्चे हमेशा से कई सफलताएं प्राप्त करते हुये आ रहे हैं। ये दोनों बच्चे पिछले 1 साल से सरगुजा ताईक्वांडो एकादमी के छत्रछाया में अभिरूचि केंद्र में प्रशिक्षक अमन गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, सावित्री तिवारी, कु. अंजली ङ्क्षसह के मार्गदर्शन में गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने के साथ ही सिद्धि विनायक में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली ताईक्वांडो प्रतियोगिताओं में भाग लेने की योग्यता हासिल कर ली। इन दोनों नन्हें खिलाडियों की सफलताओं से सरगुजा ताईक्वांडो एकादमी के प्रशिक्षको एंव खिलाडियों में खुशी की लहर है।