आम आदमी को झटका: CNG-PNG के बढ़ गए दाम


FatafatNews Desk: त्योहारी सीजन में महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। अब CNG और PNG के दाम बढ़ा दिए गए हैं। शहर गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लि. (MGL) ने CNG के दाम 6 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा पाइप के जरिए सप्लाई की जाने वाली रसोई गैस (PNG) की कीमतों में चार रुपए प्रति यूनिट (एससीएम) का इजाफा किया गया है। नई कीमतें सोमवार आधी रात से लागू होंगी।