शैक्षणिक पदों पर साक्षात्कार हेतु वरियता सूची जारी.. यहां देखें सूची..

सुकमा। जिले के नवीन संचालित उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शासकीय हाई स्कूल पावारास में रिक्त शैक्षणिक पदों प्रतिनियुक्ति/संविदा पर शिक्षकों के भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के संबंध में दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात् साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों की वरियता सूची जारी की गई है।

जिसे सुकमा जिले के वेबसाईट www.sukma.gov.in  पर प्रकाशित किया गया है।

चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार वाणिज्य, भौतिक, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के व्याख्याता पद के लिए 31 मार्च 2021 को ज्ञानोदय भवन कुम्हाररास सुकमा में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित है। अंग्रेजी व जीव विज्ञान हेतु शिक्षक, रसायन समूह हेतु प्रयोशाला सहायक एक हिन्दी विषय हेतु सहायक शिक्षक के पद के लिए 1 अप्रैल 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से ज्ञानोदय भवन कुम्हाररास सुकमा में साक्षात्कार लिया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को मोबाईल के माध्यम से पृथक से सूचना दी जाएगी एवं वरियता सूची हेतु जिले के वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।