छत्तीसगढ़ : बस का स्टेयरिंग फेल… अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी.. 10 यात्री घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने से एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा जटगा थाना क्षेत्र में अमरकंटक मार्ग पर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट बस गुरुवार सुबह पेंड्रा रोड से कोरबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 9.15 बजे बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। ड्राइवर को इसकी जानकारी हुई तो उसने बस को बजरंग नाला पुल के रास्ते से नीचे उतार दिया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई।