सरगुजा में लंपी रोग से संक्रमित गाय की शिनाख्त, उपचार के बाद हालत में काफी सुधार

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: महामारी का रूप धारण कर चुके लंपी रोग से संक्रमित एक गाय की शिनाख्त हुई है। पशु चिकित्सा विभाग ने इस रोग की पुष्टि करते हुए गाय को घर मे रखकर उपचार शुरू कर दिया है। उपचार के बाद गाय की सेहत में सुधार होने लगा है। उसके त्वचा से लंपी रोग के लक्षण कम होने लगे है।

गौरतलब है कि नगर पंचायत के वार्ड क्र 5 में दिवाकर मिश्रा के पालतू गाय लंपी रोग से संक्रमित हो गई है। जिसके बारे में पशु चिकित्सा विभाग को अवगत कराया गया। सूचना पाते ही पशु चिकित्सा विभाग मौके पर पहुँची और गाय का उपचार शुरू कर दिया गया। उपचार के तीन दिन बाद गाय की सेहत में तेजी से सुधार होने लगा और उसके त्वचा से लंपी रोग के लक्षण कम होने लगे हैं।

इस संबंध में डॉ रितेश जायसवाल ने बताया कि गाय में लंपी रोग का संक्रमण हो गया था। संक्रमण ज्यादा न फैले इसलिए गाय को सुरक्षित तरीके से रखकर उसका उपचार शुरू किया गया। उपचार के तीन दिन बाद ही गाय के शरीर से लंपी रोग के लक्षण कम होने लगे है। अभी गाय पूरी तरह स्वस्थ हैं और समय समय पर उसकी निगरानी की जा रही है।