जांजगीर नैला नगर पालिका में कांग्रेस से अध्यक्ष बनने की सुगबुगाहट.. कांग्रेसियों में खुशी तो भाजपाईयो के माथें पर चिंता की लकीरें…

जांजगीर चांपा। जांजगीर नैला नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डो में नवनिर्वाचित पार्षद चुन कर आ गये हैं जिसमें कंाग्रेस से 9 भाजपा से 13 और निर्दलीय से 3 पार्षद चुन कर आये है। लेकिन कुछ ही दिनो में वार्ड क्रमांक 25 निर्दलीय पार्षद देव गठेवाल भाजपा का दापन थाम लेने के बाद भाजपा के पास 14 पार्षद हो कर नगर पालिका मे बहुमत मे है। लेकिन इन दिनो यह खबर शहर में कडाके की ठंडी मौसम के बाउजुद भाजपाईयो में माथे पर पसीने ला रही है। शहर के चारो ओर एक ही चर्चा हो रही है कि नगर पालिका जांजगीर नैला मे कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष बनने की सुगबुगाहट शुरू हो गई हैं. लेकिन यह खबर की पुष्टि हम नही कर रहे हैं.

एक ओर जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के चेहरे पर मुसकराहट सी आ गई हैं वही भाजपाई कार्यकर्ता अपने जीते पार्षदो के नीयत पर संदेह जाहिर कर रहे हैं। लेकिन खबर सही है या गहत यह नही कह सकते. शहर के हर चैक चैराहो मे एक ही चर्चा हो रही हैं कि कांग्रेस पार्टी के उच्च स्तरीय नेताओं के दिशा निर्देश पर यह समीकरण बनने जा रहा है. लेकिन दुसरी ओर भाजपाई भी अपने नव निर्वाचित पार्षद के विश्वास पर टिकी हुई है। कांग्रेस पार्टी जहां अपने पार्टी से अध्यक्ष बनाने मे जुटी हुई है वहीं भाजपाई भी अपनी कमर कस ली है। अब देखना होगा की यह खबर मे कितनी सच्चाई है या सिर्फ किसी के द्वारा फैलाई जा रही अफवाह मात्र है।

फिलहाल शहर के कांग्रेसी दबे जुबान यह कह रहे है ंकि अभी प्रदेश मे हमारी सरकार है कुछ भी हो सकता हैं.  दुसरी ओर भाजपाई यह भी आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के लालच में पार्षदो से खरीद फरोद मे लगे हुए है। वहीं नाम नही छपाने के शर्त पर एक नव निर्वाचित भाजपा पार्षद का कहना है कि हमे 30 लाख रूपयो का आॅफर भी आ गया है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस इस मामले मे मिडिया से बोलने पर चुप्पी साधी हुई है। वही भाजपा अपने नवनिर्वाचित पार्षदो के विश्वास पर टिकी है। अब आगे 6 जनवरी को यह साफ हो जायेगा की किस पार्टी से अध्यक्ष निवार्चित हो रहा है. या इस खबर में सच्चाई है।