कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि इंजी रवि पाण्डेय को दिल्ली बुलावा….आज मिलेगें राहुल गांधी से….

 

जांजगीर चांपा। बेहतर प्रदर्शन वाले नेताओं को सम्मानरूशक्ति के माध्यम से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ के 10 कार्यकर्ताओं को आज राहुल गांधी सम्मानित करेंगे। राज्य में 2 लाख 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इस एप से जुड़ चुके हैं। जिन लोगों ने 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को इस एप से जोड़ा है उन्हें राहुल गांधी सम्मानित करेंगे। इनमें विकास उपाध्यायए सुनील एरवि पांडेए आसीफ मेननए जागेश्वर राजपूत आदि शामिल हैं। वही जांजगीर चांपा जिले से प्रदेश प्रतिनिधि इंजि रवि पाण्डेय को बुलावा दिल्ली से आया है . कल रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली रवाना हो गये है। प्रदेश में ’’प्रोजेक्ट शक्ति’’ में धमाकेदार प्रदर्शन करने पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इंजी. रवि पाण्डेय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा आज को दिल्ली में सम्मानित होंगे। ज्ञात हो कि ’’प्रोजेक्ट शक्ति’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसके तहत वोटर आई.डी. के माध्यम से मतदाता कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ते है। इस प्रोजेक्ट के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 700 नेता 90 विधानसभा में मतदाता को जोड़ने का कार्य कर रहे है। जिसमें इंजी. रवि पाण्डेय पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहते हुए जांजगीर-चांपा विधान सभा क्षेत्र को भी सम्मानित किया। आज दिनांक तक इंजी. रवि पाण्डेय जांजगीर चांपा विधान सभा क्षेत्र में लगभग 10000 (दस हजार) लोगों को ’’प्रोजेक्ट शक्ति’’ से जोड़ चुके है। ’’प्रोजेक्ट शक्ति’’ के राष्ट्रीय प्रभारी शुशांत शुक्ला के माध्यम से इंजी. पाण्डेय को राहुल गांधी के हाथों होने वाले सम्मान की सूचना दी गयी । उन्होंने बताया कि प्रदेश के टाप 10 लोगां को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें से जांजगीर-चांपा जिले के 6 विधानसभा में मात्र इंजी. रवि पाण्डेय शामिल होगे। राहुल गांधी जी के कार्यालय से सूचना मिलने पर हर्ष जताते हुए इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि यह उपलब्धी उनकी व्यक्तिगत नही है बल्कि उन तमाम सहयोगी साथियों की है जिन्होंने दिन रात मेहनत करते हुए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग किया इस सम्मान के वास्तविक हकदार वे लोग है। इंजी. पाण्डेय ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।