पहली बार राज्य में संक्रमितों का संख्या 5000 के पार.. राज्य सरकार ने बदला रणनीति..

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली अभी भी कोरोना की चपेट में है। राजधानी में कोरोना का तीसरी लहर सामने आ रही हैं। बुधवार को दिल्ली में एक ही दिन में 5 हजार से ज्यादा केस सामने आया है। शायद ही ऐसा पहले हुआ था। इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए।

दिल्ली सरकार अब कोरोना से लड़ाई के लिए बदलाव कर रही हैं। टेस्टिंग का तरीका भी बदलने की बात सरकार के स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में पहली बार 5000 पॉज़िटिव केस का आंकड़ा पार हुआ है। इसे देखते हुए हमने अब कोरोना से लड़ाई का तरीका बदला है। अब हमने कांटेक्ट ट्रेसिंग को और तेज कर दिया है। जांच की संख्या भी बढ़ा दी गयी है।

नए बदलाव के तहत जो भी पॉजिटिव केस आता है। तो उसके नजदीक के संपर्क वाले सभी लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। और फिर चाहें उन लोगों में लक्षण ना भी हो। कभी- कभी दो-दो बार टेस्ट किए जा रहे हैं। तीसरे पीक के लिए अभी एक हफ्ते तक देखना होगा। या फिर तीसरा पीक हो भी सकता है।