दुर्गा मंदिर में हो रहा है श्रीमद भागवत कथा का पाठ..!

अम्बिकापुर 

शहर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है, इस आयोजन में श्रद्धालू नियमित समय पर पहुच रहे है और भक्ति लाभ के साथ ही श्रीमद भागवत गीता के उपदेशो को सुन कर अपने जीवन को सुदृढ़ बनाने की सीख भी ले रहे है। इस आयोजन में परमहंश स्वामी शारदा नन्द सरस्वती के सानिध्य में कथा वाचक ब्याश अतुल कृष्ण जी दुबे के द्वारा स्थानीय दुर्गा मन्दिर प्रांगड़न में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमे श्री कृष्ण के अनेक रूप की झांकी कथा के साथ रोजाना देखने को मिल रही है

नगर के रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कथा का रस पान लेने दोपहर 3 बजे से साम 7 बजे तक कथा स्थल पर डटे नजर आरहे,श्री एकरसानंद आश्रम मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रहने वाले ब्याश अतुल कृष्ण दुबे जी के द्वारा इससे पहले बतौली में भी भागवत कथा किया गया था।