Breaking: बसपा प्रत्याशी ने हाथी से उतर कर थाम लिया कांग्रेस का हाथ..

महासमुन्द.. सूबे में पहले चरण का मतदान कल होने वाला है..लिहाजा अब राजनैतिक दलों का ध्यान दूसरे चरण में होने वाले मतदान पर है..और राजनैतिक दलों में जोड़ तोड़ की गणित शुरू हो गई है..

दरसल जिले की सरायपाली विधानसभा क्षेत्र जोगी -माया गठबन्धन के प्रत्याशी छबिलाल रात्रे ने अपना चुनाव प्रचार छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है..जिसके चलते जोगी -माया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है..

बता दे की आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल जिले के प्रवास पर है..और झलप में भूपेश के समक्ष सरायपाली विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी छबिलाल रात्रे ने कांग्रेस प्रवेश कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का ऐलान कर दिया है..

जानकारी के मुताबिक छबिलाल रात्रे की जोगी माया गठबन्धन से बीते कुछ दिनों से बन नही रही थी..जिसके चलते चुनाव से पहले ही छबिलाल रात्रे ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है..इस सीट पर 20 नवम्बर को मतदान होने है..