कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री समेत सैकडों ने हाथ का छोडकर. भाजपा की ली सदस्यता…

बेमेतरा..नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की चुनावी सभा मे आज कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है..मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री समेत 500 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है..

दरसल मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल के लिये प्रचार करने नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुँचे थे..इस दौरान बाहरी प्रत्याशी का दंश झेल रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है..कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री देवदास चतुर्वेदी,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा के नेतृत्व में लगभग 500 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भाजपा प्रवेश कर लिया है..

वही भाजपा प्रवेश करने के बाद देवदास चतुर्वेदी ने कांग्रेस नेताओं पर विधानसभा टिकट बंटवारे के दौरान पैसा लेकर टिकर बाटने का आरोप लगाया है..