Breaking : प्रदेश अध्यक्ष पद पाने भाजपा नेताओ ने लगाई दिल्ली की दौड़.. प्रेम प्रकाश पाण्डेय, अजय चंद्राकर, नारायण चंदेल मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से…

जांजगीर-चांपा। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव खत्म होते ही छत्तीसगढ़ भाजपा में फिर से प्रदेश अध्यक्ष के लिए जोड़.तोड़ शुरू हो गई है। प्रदेश के बड़े नेता दिल्ली हाईकमान के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। दिल्ली दौड़ में प्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, नारायण चंदेल जैसे बड़े नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। वही मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके करीबियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए आगे किया है।

IMG 20200210 WA0191

करीब 15 दिनों में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष का चयन किया जाना है। पहले प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था। लेकिन विवाद की वजह से 9 जिलों में अब तक जिला अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव अटका हुआ है. अब देखना होगा की भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा. हांलाकि बीजेपी नेताओं का कहना है कि जेपी नड्डा प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं और हाल ही में नये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है इस लिए मुलाकात करने आये है। लेकिन इस मुलाकात के पीछे कारण कुछ हो सकता है। वरिष्ठ नेताओ का माने तो आने वाले दिनो मे भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।