Lok Sabha Election: 400 पार के लक्ष्य को पाने के लिए BJP को जीतनी होंगी ये 32 सीटें, नेहरू का रिकॉर्ड हो सकता है ब्रेक

नई दिल्ली. Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं, जो एक जून तक चलेंगे। चुनावों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। एक तरफ बीजेपी तीसरी बार चुनावों में जीत हासिल करने की कोशिश में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन भी बीजेपी को हराने की पुरजोर कोशिश कर रहा है।

अगर बीजेपी तीसरी बार भी लोकसभा चुनाव जीत जाती है तो पीएम मोदी, देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जिसमें उन्होंने लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीते थे। नेहरू ने 1951-52, 1957 और 1962 में लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीते थे।

पीएम मोदी पहले ही ये भरोसा जता चुके हैं कि इस बार NDA को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और बीजेपी को कम से कम 370 सीटें मिलेंगी। हालांकि, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये बात अहम है कि भगवा पार्टी उन 32 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करे जो उसने 2019 में पहली बार जीती थीं।

कौन-कौन सी हैं ये 32 सीटें?

इसमें 16 सीटें पश्चिम बंगाल से हैं, 3 सीटें हरियाणा, 3 सीटें कर्नाटक, 3 सीटें ओडिशा, 2 तेलंगाना और 2 त्रिपुरा से हैं। एक सीट असम से, एक सीट महाराष्ट्र से और एक सीट मणिपुर से है।

पश्चिम बंगाल की 16 सीटें कौन सी हैं?

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में पहली बार 16 सीटें जीतीं थीं। इन सीटों में कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, रायगंज, बालुरघाट, मालदाहा उत्तर, राणाघाट, बनगांव, बैरकपुर, हुगली, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर और बर्धमान-दुर्गापुर शामिल है। पार्टी ने 2019 के चुनावों में दार्जिलिंग और आसनसोल सहित 18 सीटें जीतीं थीं।

हरियाणा, कर्नाटक और ओडिशा की सीटें कौन सी हैं?

  • भगवा पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने इतिहास में पहली बार हरियाणा में सिरसा, हिसार और रोहतक सीटें जीतीं थीं। 2019 के चुनाव में पार्टी ने राज्य की सभी 10 सीटें जीतीं थीं।
  • भगवा पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने चुनावी इतिहास में पहली बार कर्नाटक में चामराजनगर, चिकबल्लापुर और कोलार सीटें जीतीं थीं। 2019 के चुनाव में पार्टी ने राज्य में 25 सीटें जीतीं।
  • भाजपा ने 2019 में पहली बार ओडिशा में बारगढ़, संबलपुर और भुवनेश्वर सहित तीन सीटें जीतीं थीं। पार्टी ने 2019 के चुनावों में राज्य में 8 सीटें जीतीं।

अन्य राज्यों में कौन सी सीटें हैं?

  • पार्टी ने 2019 में पहली बार तेलंगाना में आदिलाबाद और निज़ामाबाद में जीत हासिल की। पार्टी ने 2019 के चुनावों में करीमनगर और सिकंदराबाद सहित 4 सीटें जीतीं।
  • 2019 में त्रिपुरा पश्चिम और त्रिपुरा पूर्व दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी पहली बार त्रिपुरा में अपना खाता खोलने में सफल रही।
  • भगवा पार्टी ने 2019 में पहली बार असम में स्वायत्त जिला सीट जीती। पार्टी ने 2019 के चुनावों में राज्य में 9 सीटें जीतीं।
  • पार्टी ने 2019 में पहली बार महाराष्ट्र में माधा जीता। पार्टी ने 2019 के चुनावों में राज्य में 23 सीटें जीतीं।
  • इनर मणिपुर सीट जीतकर बीजेपी ने 2019 में पहली बार मणिपुर में अपना खाता खोला।

इन्हें भी पढ़िए –Lok Sabha Election: इस संसदीय सीट पर 26 अप्रैल को नहीं होगी वोटिंग, इस वजह से बदली गई तारीख

महिलाओं के लिए Post Office की ये धांसू स्कीम…मात्र इतने रुपए जमा करके पाए लाखों का फायदा, जानें पैसा लगाने का तरीका और बेनेफिट्स…

6 महीने से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ा रहे सहायक शिक्षक जल्द नौकरी से निकाले जाएंगे, High Court के फैसले के बाद अब मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही बड़ी बात

छत्तीसगढ़ में अब तक जारी नहीं हुआ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट… लेकिन इस छात्रा ने साढ़े 4 हजार रूपये देकर अपना रिजल्ट देख लिया.. पूरा मामला जानकार चौंक जाएंगे आप…

Ration Card: छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारकों के लिए काम की ख़बर! इस तारीख तक करें आवेदन, जानिए प्रोसेस और नियम