कोहरे की धुंध में ढका अम्बिकापुर शहर, सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, किसान हुए चिंतित

अम्बिकापुर। सरगुज़ा संभाग में मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अम्बिकापुर में मंगलवार से आसमान में बादल छाए हुए है। जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। ज़िला मुख्यालय के अलावा आसपास के गांव में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। जिससे किसान अपनी फसलों और खेतों में उगाए साग-भाजियों को लेकर चिंतित है।

गुरुवार की सुबह से अम्बिकापुर में घना कोहरा छाया हुआ है। तीन दिन से लगातार बादल और कोहरे की वजह से शहर में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। इससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ जो मध्यप्रदेश में बने हैं। उसी के कारण छत्तीसगढ़ में भी उसका प्रभाव देखा जा रहा है, जिस कारण लगातार दो-तीन दिन से बूंदाबांदी बनी हुई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ गए हैं जिससे बादल छट जाएंगे, लेकिन आने वाले दिनों में नमी बने रहने के ज्यादा उम्मीद है, वही मौसम खुलने के बाद ठंड में भी काफी बढ़ोतरी की उम्मीद बताई जा रही है।