Big Breaking : धान खरीदी केंद्रों में भारी घोटाला… 9 धान खरीदी केंद्र में फर्जी पंजीयन कर निकाले करोड़ों रुपए..

जांजगीर-चांपा। जिले में धान खरीदी केंद्रों पर करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। धीरे-धीरे  जिले के अलग-अलग खरीदी केंद्रों पर धान घोटाला सामने आ रहे हैं। संबंधित धान खरीदी केंद्रों पर प्रभारी एवं आपरेटर द्वारा फर्जी किसानों का पंजीयन कर करोड़ों रुपए का भुगतान कर दिया गया है। आपको बता दें कि तुलसी एवं कीरित धान खरीदी केंद्र के बाद जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ शिवरीनारायण, भैंसमुड़ी, पचेड़ा, अमोदा, केवा, सिंघुल धान खरीदी केंद्रों पर फर्जी पंजीयन कर करोड़ों का भुगतान होने की बात सामने आ रहा है।

फिलहाल प्रशासन ने सिर्फ तुलसी एवं कीरित धान खरीदी केंद्र का जांच कराकर 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया है। अब धीरे धीरे जिले के कई धान खरीदी केंद्रों पर भी फर्जी भुगतान का मामला सामने आ रहा है। अब यहां भी जांच होने की बात कहीं जा रही है। प्रशासन द्वारा यहां भी अगर जांच कराई जाए तो करोड़ों के फ़र्ज़ी पंजीयन सामने आएंगे। फर्जी किसानों का गलत रकबा खसरा से पंजीयन कर धान बेचा गया है। वही करोड़ों का भुगतान भी हो गया है। अब देखना होगा कि तुलसी एवं कीरित धान खरीदी केंद्रों के बाद यहां कब तक जांच होती है।

वही सूत्रों के अनुसार जिले के अधिकतर धान खरीदी केंद्रों पर इस वर्ष करोड़ों का फर्जी पंजीयन करके धान बेचने की बात सामने आ रही है। अब धीरे-धीरे परत दर परत  सभी जगह का खुलासा हो रहा है। आपको बता दें कि जांजगीर-चांपा जिला में 239 खरीदी केंद्र हैं जहां इस वर्ष धान खरीदी हुआ है। ज्यादातर धान खरीदी में केंद्रों पर इसी तरह के घोटाले सामने आ रहे हैं। सभी जगह फर्जी किसानों का पंजीयन कर करोड़ों रुपए का आहरण किया गया है। अब जिला प्रशासन इन खरीदी केंद्रों पर जांच शुरू करने जा रही है वही यहां के ऑपरेटर एवं खरीदी प्रभारियों पर भी एफआईआर हो सकती है।

शासकीय भूमि का पंजीयन कर 2 करोड़ 40 लाख रुपए का भ्रष्टाचार.. 5 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज..

नवागढ़ ब्लाक के तुलसी और किरीत धान खरीदी केंद्र में शासकीय भूमि का पंजीयन कर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया। मामले की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने जांच टीम बना कर जांच कराई और इस मामले में संलिप्त लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अश्वनी पांडे ने मामले के दस्तावेज का परीक्षण कर शासकीय भूमि का पंजीयन कर 2 करोड़ 40 लाख रुपए का शासन को चुना लगाने का मामला पाया है और नवागढ़ थाना में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया है। नवागढ़ पुलिस ने तुलसी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी अजय प्रकाश नागेश,ऑपरेटर प्रहलाद कश्यप, और किरीत केंद्र प्रभारी राम नारायण कश्यप, ऑपरेटर गांधी दास महंत के साथ तहसील कार्यालय के ऑपरेटर राम कुमार कुर्रे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।