Breaking : अम्बिकापुर में 5 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, नशे के मामले में पहले भी जेल की हवा खा चुकी है आरोपी

अम्बिकापुर। कोतवाली पुलिस को नशे के ख़िलाफ़ बड़ी सफलता मिली है। पांच लाख रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महिला आरोपी के पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त हुआ है।

कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आशा पाण्डेय नाम की महिला शहर के ब्रह्म पारा में ब्राउन शुगर खपाने की फ़िराक में है। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने ब्रह्म पारा में दबिश देकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 5 लाख रुपये बतायी जा रही है।

बता दें कि आरोपी महिला ब्राउन शुगर के मामले में ही पहले भी जेल जा चुकी है। जेल से छूटने के बाद महिला ने फिर से ब्राउन शुगर की तस्करी शुरू कर दिया था। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर इस बार फिर जेल भेजने की तैयारी में जुट चुकी है।