BIG BREAKING : कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, विधायक रामदयाल उइके भाजपा में हुए शामिल…छ्त्तीसगढ में कांग्रेस को बड़ा झटका…

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा बड़ा झटका रामदयाल उइके ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया है। रामदयाल उईके कांगेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे..

बता दे की प्रदेश की सियासत में रामदयाल उइके का नाम तब आया था..जब उन्होंने राज्य निर्माण के मौजूदा दौर में अपनी विधायकी वाली सीट मरवाही से इस्तीफा दे दिया था..जिसके बाद इस सीट से राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजित जोगी को कांग्रेस ने उतार कर मरवाही में हुए विधानसभा उप चुनाव से विधानसभा पहुचाया था..रामदयाल उइके लम्बे समय से कांग्रेस में रहे..वे 1998 में कांग्रेस के विधायक थे..और मौजूदा दौर में भी वे पालीतानाखार सीट से विधायक है..और सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक वे इस बार भी कांग्रेस के इसी सीट से उम्मीदवार थे..कभी छजका सुप्रीमो के करीबी रहे रामदयाल को कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के दायित्वों से नवाजा था..लिहाजा भाजपा में शामिल हुए रामदयाल उइके प्रदेश के सतनामी वोटरों के बीच मजबूत पकड़ रखते है..जिसका लाभ अब भाजपा को मिल सकेगा..