55 एकड़ शासकीय भूमि में कब्जा कर लगा दिया धान…

जांजगीर चांपा (संजय यादव) जगीर चांपा जिले के बाराद्वार थाना अन्तर्गत ग्राम कंचदा में शासकीय भूमि में ग्रामीणो ने बेजा कब्जा कर 55 एकड़ 3 डिसमिल में धान की फसल लगा दिया है। जब इसकी जानकारी गांव केे सरपंच को हुई तब उन्होने तहसीलदार चांपा से शिकायत कर मामले की जानकारी दी। जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंचकर गांव के सरंपच,पटवारी, तहसीलदार सहित शासकीय भूमि में लगे फसलो का सीमांकन कर कब्जा किये ग्रामीणो को चेतावनी दी गई। शासकीय भूमि में लगाये फसल को गांव के सरपंच के देखरेख पर रखा गया है। 1 हप्ते बाद फसल काट कर गांव के संरपंच के सुपुर्त कर दिया जायेगा। वही तहसीलदार ने शासकीय भूमि पर कब्जा किये ग्रामीणो पर कार्रवाई की बात कही है।