पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार के यहां हुई 1 करोड़ की चोरी


दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। दुर्ग के आदर्श नगर में लगभग एक करोड़ रुपए के गहनों और नगदी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित पूर्व मंत्री और रायपुर के विधायक बृजमोहन अग्रवाल की पुत्री की शादी में वर पक्ष की ओर से शामिल होने रायपुर पहुंचे थे।

IMG 20230207 WA0020



पीड़ित पंकज राठी रोड कॉन्ट्रेक्टर हैं। उनके आदर्श नगर दुर्ग स्थित घर में करोड़ों की चोरी हुई है। घर के सभी सदस्य पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के घर पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे हुए थे। सूने मकान से चोरों ने डेढ़ किलो सोना, 15 किलो चांदी और 10 लाख रुपए नगद सहित लगभग एक करोड़ रुपए की चोरी हुई है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस सहित साइबर टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पंकज राठी रोड कॉन्ट्रैक्टर हैं। उनके साले की शादी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बेटी के साथ 6 फरवरी को संपन्न हुई है। परिवार 5 फरवरी को दुर्ग से रायपुर के लिए निकला था। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर पहुंचे, तो सभी अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पद्मनाभपुर चौकी व कोतवाली पुलिस आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है। दुर्ग पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।