सफेद सांप के डसते ही लड़की हो जाती है मंत्र मुग्ध, अब तक 26 बार डस चुका है ये सांप…

कहा जाता है कि सफेद सांपो को सपने में देखना शुभ माना जाता है, ऐसा सपना किसी बड़े खाजाने के मिलने का सूचक होता है, पर जब ये सांप साक्षात् रूप में हमेशा आपके पास आकर डसने को तैयार हो जाए, तो इसको आप क्या कहेंगे, कुछ ऐसी ही घटना एक लड़की साथ घटित हो रही है।

हिमाचल के सिरमौर जिले में सामने आया ये मामला काफी चौंकाने वाला है। यहां पर रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की मनीषा के पीछे एक सफेद सांप काफी दिनों से पड़ा है और यह सांप अब तक उसे कम से कम 26 बार डस भी चुका है। स्कूल हो या घर वो हमेशा उसका पीछा करते हुए उसके पात पहुंच जाता है, जिस समय ये सफेद सांप लड़की पास पहुंचता है, उसका पूरा शरीर पत्थर का बन जाता है। इसके बाद जब लड़की का शरीर काम करना बंद कर देता है, तब उस समय सांप उसे डसकर चला जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि इस लड़की का सांप से कोई पिछले जन्म का संबंध है।

बताया जाता है कि मनीषा के सामने सिर्फ सफेद सांप ही आता है और वह जहां पर भी होती है, उसके पास पहुंच जाता है। यह सिलसिला इस लड़की के साथ काफी सालों से चल रहा है। जिसके जहर का असर अब उसके शरीर पर नहीं पड़ता। इस सांप के काटने के बाद यह लड़की 2 घटें या 2 दिन तक बेहोश रहती है उसके बाद जब जहर उतर जाता है तो ठीक भी हो जाती है। अब तक इस सांप ने मनीषा को 26 बार डस चुका है।

अब तो लोग सांप के साथ संबंध होने पर उसे चिढ़ाने भी लगे है। उसकी सहेलियां सांप को उसका दोस्त बताकर, जब कभी ताने मारती है तब भी सांप उसके पास पहुंच जाता है।