रायपुर शहर जिला की जिम्मेदारी गिरीश दुबे को जांजगीर चांपा से रश्मि गबेल जिलाध्यक्ष बनाये गये……

 

– प्रदेश काग्रेंस कार्यकारणी नई सूची जारी
रायपुर। प्रदेश काग्रेस की कार्यकारिणी की सूची की इंतजार के बाद आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेदश कार्यकारणी की सूची जारी किया है। प्रदेश कार्यकारिणी में 11 उपायध्क्ष, 22 महासचिव तो वही 10 सचिव और 46 सयुक्त सचिव बनाये गये है। वही कागं्रेस ने 5 जिलो में नये जिलाध्यक्षो की नियुक्ति कर दिया है। रायपुर शहर जिला की जिम्मेदारी गिरीश ुदबे को दी गयी है। शहर जिलाध्यक्ष विकास उपाध्याय ने टिकट की दावेदारी की थी, जिसकी वजह से उन्हे अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं मोहन लालवानी को धमतरी कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कृष्णा ुदबे को बालोद का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं जबकि अवनीश राघव बेमेतरा और रश्मि गबेल को जांजगीर चांपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं

 इंजी. रवि पाण्डेय सचिव,शशिकांता बनी महामंत्री व मंजू सिंह को मिला संयुक्त महामंत्री का दायित्व…

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की सूची में पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री शशिकांता राठौर को महामंत्री तथा पूर्व जिला कांगे्रस अध्यक्ष व एआईसीसी प्रतिनिधि श्रीमती मंजू सिंह को संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं नगर के युवा चेहरों को भी मौका देते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इंजी. रवि पाण्डेय और अनुसूचित जाति वर्ग से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार को सचिव पद से नवाजा गया है। इन्हें नई जिम्मेदारी दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत एवं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के प्रति आभार ज्ञापित करते हुये हर्ष व्यक्त किया है। खुशी जाहिर करने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया, प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्धिकी व शिशिर द्विवेदी, महामंत्री आभाष बोस, भगवान दास गढ़ेवाल, ऋषि शर्मा, पार्षदगण सत्यप्रकाश सिंह, रामकुमार यादव, रामबिलास राठौर, भोलू यादव, बावाराम लदेर, हीरा उपाध्याय, ऋषिकेश उपाध्याय, संजय अग्रवाल, पवन कश्यप, दिनेश महंत, उत्तम पाटले, महारथी बघेल, परमेश्वर निर्मले, नरसिम्हा यादव, संतोष भोपालपुरिया, दीपक अग्रवाल, महेश दीपानी, बसंत अग्रवाल, अजय गुलाबानी, श्रीमती दुलौरिन बाई चौरसिया, सुखराम गरेवाल, भरतलाल लदेर, गुड्डू पठान सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल है।