महिला यात्रियों ने चलती ट्रेन में गर्भवती महिला का करवाया प्रसव, पढ़े पूरी खबर

गर्भवती महिलाओं के लिए कई बार सफर करना काफी महंगा पड़ जाता हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं जिसमें एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। दरअसल एक गर्भवती महिला ट्रेन में दिल्ली से झांसी जा रही थी। इसी बीच उसको प्रसव वेदना उठने लगी।

इस दौरान ट्रेन कोच में बैठे सभी यात्रियों ने इंसानियत की एक मिसाल कायम की। महिया यात्रियों ने गर्भवती महिला का प्रसव कराया। बाद में सब ने आपस में चंदा इकट्ठा कर महिला को पैसे भी दिए।

क्या था पूरा मामला

दरअसल झांसी के एक गांव का निवासी ब्रजराज सिंह अपनी पत्नी संगीता के साथ में दिल्ली में रहता है। ब्रजराज दिल्ली में मजदूरी का कार्य कार्य करता हैं और अपने परिवार का पालन करता हैं। पत्नी संगीता गर्भवती थी, इसके चलते ब्रजराज उसको घर छोड़ने के लिए जा रहा था।

दिल्ली से चली यह ट्रेन करीब 11 बजे ग्वालियर पहुंची। वहां संगीता टायलेट में गई और उसके बाद से ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यात्रियों ने चैन पुलिंग की पर उस स्थान पर कोई स्टेशन ही नहीं था। इसके बाद कोच में मौजूद महिला यात्री सामने आई और संगीता का सुरक्षित प्रसव कराया।

कोच के यात्रियों ने आपस में पैसे इकट्ठे कर संगीता के पति को दिए। जब ट्रेन झांसी पहुंची तो आरपीएफ स्टाफ ने पति पत्नी को ऑटो में बिठा कर जिला अस्पताल में पंहुचा दिया।

इस समय तक ब्रजराज के गांव से 2 अन्य लोग भी आ चुके थे। इस प्रकार सभी यात्रियों ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की और समय पर गर्भवती महिला को सहायता मुहैया करवा उसका तथा उसके बच्चे का जीवन बचाया।