बम्हनीडीह विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय बन रहा सीएम साहब के लिए डायनिंग रूम…

 

IMG20180526145807

विकास यात्रा मे बनाया जा रहा अस्थाई व्यवस्था

जांजगीर चांपा। विकास यात्रा में प्रदेश के मुख्य मंत्री डां रमन सिंह जांजगीर चंापा जिले के बम्हनीडीह ब्लाक मे 28 मई को पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेगें। जिसकी तैयारी में जिले के सभी विभाग के अधिकारी जोर शोर से लगे हुऐ है। वही बम्हनीडीह के विकास खंण्ड शिक्षा कार्यालय को जिला प्रशासन द्वारा सीएम डां रमन सिंह के लिए रूकने व भोजन करने के लिए डायनिंग रूम का शक्ल दिया जा रहा है। पुराने भवन को लिपाई पोताई कर रूम मे नया डायनिंग डेबल,नया रूम पर्दा, एयर कन्डीसर रूम बनाया जा रहा हैं। जहां कुछ घंटे रूक कर आला मंत्रीयों के साथ डां रमन सिंह लंच करेगें। हाइस्कुल मैदान मे आमसभा का कार्यक्रम रखा गया हैं। पूरा भवन को नयू लुक दिया जा रहा हैं। बाथरूम से लेकर डायलेट तक नया टाइल्स लगाया जा रहा है। सीएम साहब के लिए नया डायनिंग टेबल से लेकर पूरा समान नया लगाया जा रहा है। फिलहाल विकास यात्रा तक ब्लाक शिक्षा अधिकारी को अन्य जगह अस्थाई तौर पर स्थानतंरण किया गया है। भवन के अंदर बाहर रंग रोगन का काम चल रहा है। वही भवन के बाहर को गार्डन बनाया जा रहा है। नये साज सज्जा के रूप भवन 28 मई तक पूर्ण रूप से तैयार हो जायेगा। नये लूक मे फिलहाल ब्लाक शिक्षा कार्यालय पूरी तरह बदल गया है। सभी रूम को एसी लगाया जा रहा है। बम्हनीडीह के हाईस्कूल मैदान में आमसभा को डां रमन सिंह संबोधित करेगें। वही पास मे हेलीपेड बनाया जा रहा है। बम्हनीडीह रेस्ट हाउस की दूरी की वजह से अस्थाई रूप में बीईओ ंकार्यालय का कायाकल्प कर नया साज सज्जा के साथ डां. रमन सिंह के लिए डांयनिग रूम का शक्ल दिया जा रहा है। जहां डंा रमन सिंह कुछ देर रूक कर लंच करेगें।