केंद्र सरकार के फैसले से 48 महीने में बदलने भारत की तस्वीर : कमला पाटले

 

जांजगीर चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी के  भारी बहुमत से सत्ता आने के बाद केंद्र में नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को शपथ लिए थे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर अनेक उपलब्धि है। जिसका लाभ सीधा आम जनता को मिल रहा। जनधन योजना, स्वच्छत भारत,या किसान बीमा योजना हो,सभी योजना का लाभ आम लोगो सीधा मिल रहा।ये बाते जांजगीर चाम्पा के सांसद कमला देवी पाटले ने निवास स्थान पर प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर कही नरेन्द्र मोदी की सरकार केंद्र में अनेक जान कल्याण कारी योजनाओ को लागू कर रही है। अरबो खर्च कर आम जनो तक केंद्र की योजनाओं को लाने की भरसक प्रयास रत है। सभी समाज के हित मे अनेक कानून को प्रवधान लागू कर रही। महिला सशक्तिकरण की बात हो या बेटी बचवा बेटी बढ़ाओ योजना हो, रोजगार आने कौसल विकास के अनेक ट्रेनिग केंद्र खोले गए है। तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं के हित मे कानून ला कर महिला सक्ति को बढ़ावा दिया है। स्वास्थ्य बीमा योजना में सभी आम लोगो के 50 हजार निः शुल्क में इलाज की व्यवस्था की गई है। 50 हजार गर्भवती महिलाओं को 6 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। भष्ट्राचार को दूर करने ससक्त कानून बनाया गया है। सूचना क्रन्ति की बात की जाय तो गांव गांव में मोबाईल टावर लगाए जा रहे है। प्रधान मन्त्री सड़क योजना के तहत गांव को शहर के जोड़ा जा रहा है। केंद्र सरकार की अनेक उपलब्धि है जो जनता को सीधा मिल रहा है। सब का साथ सब का विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रेसवार्ता में  जांजगीर चाम्पा के पूर्व विधायक नारायण चंदेल,सक्ति विधायक खिलावन साहू,पूर्व मंत्री मेघा राम साहू,अमर सुलनिया, ब्यास कश्यप,बिसुन कश्यप, उपस्थित थे।