बनना हैं धनवान तो इस दीपावली कीजिये यह उपाय

दीपावली सिर्फ एक पर्व ही नहीं होता बल्कि यह एक अवसर भी होता हैं जिसके सहारे आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा सरल उपाय बताने जा रहें हैं जो आपको आर्थिक उन्नति के शिखर पर पहुंचा देगा। यह उपाय जुड़ा हैं आपके घरों में इस्तेमाल होने वाली मामूली झाड़ू से। झाड़ू को स्वच्छता का प्रतीक माना जाता हैं और ऐसी मान्यता हैं कि देवी लक्ष्मी उस स्थान पर ही निवास करती हैं जहां स्वच्छता होती हैं इसलिए आप इस दीपावली पर झाड़ू जरूर खरीदें।

वास्तव में झाड़ू एक ऐसा यंत्र हैं जिसकी सहायता से आप अपने जीवन की गरीबी को मिटा कर आर्थिक तौर पर मजबूत बन सकते हैं। आइये अब आपको बताते हैं कि झाड़ू का प्रयोग आप कब कैसे और कहां कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक उन्नति मिले।

1 – सबसे पहली बात तो यह कि झाड़ू को आप हमेशा ढक कर रखें। झाड़ू को आप कभी रसोई में न रखें। झाड़ू को कभी मुख्य द्वार के सामने न रखें। इन सभी कार्यों का ध्यान रखें क्योंकि ऐसा करने पर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आती हैं।

2 – कई बार लोग कई झाड़ू एक साथ खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि 3 झाड़ू कभी भी एक साथ न खरीदें। इसके अलावा झाड़ू को कभी अपने बैडरूम में न रखें। ऐसा करने पर पति और पत्नी के बीच में दरार बनती हैं।

3 – कभी भीं झाड़ू को घर में खड़ी करके नहीं रखना चाहिए तथा किसी भी जानवर या व्यक्ति के झाड़ू नहीं मारनी चाहिए। ऐसा माना जाता हैं की ऐसा करना अपशगुन होता हैं। टूटी झाड़ू का उपयोग कभी घर में साफ सफाई के लिए नहीं करना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती हैं। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर में सूर्योस्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे घर में गरीबी आती हैं।