“पर्दे मे गलती या गलती पर पर्दा ” सफेद रंग पोतवा कर मंत्री से कराया लोकार्पण

  • सफेद रंग पोतवा कर प्रशासन ने करवाया विकास कार्यो का शुभारंभ…. 4c7c5932-225a-4664-a79b-88b9e293d127
  • अमगसी के बाद मैनपाट मे प्रशासनिक लापरवाही उजागर 

अम्बिकापुर 

मोदी के दो वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित हो रहे विकास पर्व मे जमकर प्रशासनिक लापरवाही उजागर हो रही है। सरगुजा जिले के अमगसी के बाद मैनपाट मे भी प्रशासन ने उसी गलती को दोहराया जिसके कारण एक तरफ तो प्रशासनिक अधिकारियो की जमकर किरकिरी हुई थी , तो दूसरी तरफ भाजपा पदाधिकारी प्रशासन पर मंत्री के कार्यक्रम का कांग्रेसीकरण करने का आरोप लगा रहे है,  लेकिन मैनपाट मे प्रशासनिक अधिकारियो ने प्रोटोकाल के लिहाज से ना केवल गलती दोहराई बल्कि अधिकारियो ने अपनी गलती पर “सफेदा पोतकर” ये साबित कर दिया कि उन्होने गलती की थी । लखनपुर के बाद मैनपाट के कार्यक्रम मे भी प्रशासन ने विकास कार्यो के लोकार्पण के लिए लगाए गए सिलालेख मे उन नेताओ को नाम लिखवा दिया था। जिसका उस क्षेत्र से जनप्रतिनिधि वाला कोई रिश्ता ही नही रहा है, हांलाकि भाजपा नेताओ के विरोध के बाद अधिकारियो ने आनन फानन मे सिलालेख मे सफेदा पोतवा कर मंत्री से विकास कार्यो को उद्घाटन करवाया ।

मैनपाट मे विकास पर्व के साथ लाखो के उप स्वास्थ केन्द्र और स्कूल भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसका लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया जाना था। लेकिन लखनपुर के अमगसी मे हुए कार्यक्रम के बाद जब तक मंत्री जी मैनपाट पंहुचे , अधिकारियो ने अपने कारनामे मे लीपापोती करने का भरपूर प्रयास किया। दरअसल मैनपाट के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए लगाए गए पत्थरो पर प्रोटोकाल के नियम के मुताबिक जिन जनप्रतिनिधियो का नाम होना चाहिए उनके अलावा कुछ बाहरी जनप्रतिनिधियो का नाम भी लिख दिया गया था। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ और अधिकारियो मे जमकर बवाल हुआ।

इधर लखनपुर के अमगसी मे हुए विरोध के बाद सबसे पहले जिले के प्रभारी कलेक्टर ने मैनपाट जनपद सीईओ को अम्बिकापुर के महापौर डाँ अजय तिर्की का नाम लोकार्पण पत्थर से हटाने का निर्देश दिया । लेकिन मंत्री के पंहुचने से पहले भाजपा के पदाधिकारियो ने सीतापुर क्षेत्र के इस कार्यक्रम मे अम्बिकापुर विधायक टी.एस.सिंहदेव और लुण्ड्रा विधायक चिंतामणि महराज के नाम पर भी आपत्ति जताई। इस दौरान मौके पर मौजूद भाजपाई जनप्रतिनिधियो और प्रशासनिक अधिकारियो के बीच जमकर बहस भी हुई।  इस बहस के बाद प्रशासन ने अपनी गलती मानते हुए सिलालेख से उन जनप्रतिनिधियो के नाम पर सफेदा पोतवा दिया। जिनका मैनपाट क्षेत्र से कोई रिश्ता नही है। इतना ही नही इसके बाद अधिकारियो ने मार्कर से स्थानिय जनप्रतिनिधियो का नाम सफेद रंग के उपर लिखवा दिया और फिर जाकर कार्यक्रम मे पंहुचे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सफेदा पोते सिलालेख के सामने से लाल पर्दा हटाकर विकास कार्यो का लोकार्पण किया।

पढिए… इससे पहले लखनपुर के अमगसी मे हुए कार्यक्रम मे क्या हुआ 

https://fatafatnews.com/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%AA%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0/