दिग्गी राजा के साथ नर्मदा परिक्रमा में पैदल निकले सिंहदेव..!

@Deshdeepakgupta

इंदौर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पैदल यात्रा में छत्तीसगढ़ विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव भी शामिल हुए.. और इस दौरान उन्होंने यात्रा के साथ दस किलोमीटर का पैदल सफ़र तय किया.. आपको बतादें की कान्ग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सपत्निक पैदल नर्मदा नदी की परिक्रमा पर निकले है.. यह यात्रा वो अपने गुरु स्वामी स्वरूपानंद के नरसिंहपुर स्थित जोतेश्वर आश्रम से शुरू किये थे.. यात्रा 30 सितम्बर को दशहरे के दिन शुरू हुई थी और 6 महीने की यह यात्रा फरवरी में नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में पूरी होगी.. आज जब मध्यप्रदेश की राघोगढ़ के दिग्गी राजा के साथ सरगुजा राज घराने से टी एस सिंह देव यात्रा में शामिल हुए तब यात्रा इंदौर के बडवाहा से निकल कर गंजेस्वर आश्रम की गौशाला में रुकी थी जहाँ रात्री विश्राम के बाद यह यात्रा राजापुर के लिए रवाना हुई इस दौरान सिंह देव भी दिग्गी राजा के साथ मौजूद थे..

जानकारी के अनुसार यह यात्रा 3200 किलोमीटर की है और लगभग 1600 किलोमीटर का सफ़र तय हो चुका है.. बहरहाल अपने बयानों के चलते दिग्विजय बीजेपी के हमेशा निशाने पर रहते हैं, उनको मौलाना दिग्विजय का तमगा भी विरोधी देते रहे हैं.. लेकिन असल जिंदगी में दिग्विजय खासा पूजा पाठ करते है.. दिग्विजय हर साल 24 किलोमीटर की गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी नंगे पैर करते आये हैं.. साथ ही नवदुर्गों में देवी पूजा और सिद्ध पीठ जाकर पूजा करना उनकी परम्परा में है.. हर साल महाराष्ट्र के पंढरपुर जाकर पूजा पाठ की तस्वीरें आती रहीं हैं..

diggo