EXCLUSIVE : छतीसगढ़ के हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे की मौत अफवाह..फटाफट न्यूज से चाहने वालो को दिया सन्देश..!

@Deshdeepakgupta

रायपुर राजस्थान के प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र दुबे का मंगलवार को निधन हो गया। सुरेंद्र दुबे का नाम राजस्‍थान की ऐसी शख्सियत में दर्ज है जो एक छोटे गांव से निकलकर लोगों में पहचान बनाई और अपनी हास्य कविताओं से लोगों चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

छत्तीसगढ़ के सुरेंद्र दुबे की मौत अफवाह

अजमेर के हास्य कवि सुरेंद्र दुबे के निधन की खबर आने पर कई जगह जल्दबाजी में छत्‍तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ सुरेंद्र दुबे की फोटो लगा दी और उनके निधन की झूठी खबर फैला दी। और उनकी मौत की खबर सोशल साइट्स में भी तेजी से वायरल हो रही है..  लेकिन बाद में यह तस्वीर साफ हो चुकी कि छत्तीसगढ़ के कवि सुरेंद्र दुबे पूरी तरह ठीक हैं जबकि निधन अजमेर के हास्य कवि सुरेंद्र दुबे का हुआ है।

फटाफट न्यूज से हुई बात 

फटाफट न्यूज से दूरभाष पर बात करते हुए उन्होंने यह स्पष्ट किया की वो स्वस्थ है.. वही सोशल साइट्स में उनको श्रद्धांजली देने वालो के लिए डॉ सुरेन्द्र दुबे ने कहा की मुझे इतना प्यार करने वाले लोगो की दुआओ की वजह से मै स्वस्थ हूँ और भविष्य में मेरे ऊपर अगर कोई ऐसा संकट आने वाला भी होगा तो इन सभी की दुआएं मेरा रक्षा कवच बनेंगी..