जिले के डीएड बीएड संघ ने छत्तीसगढ़ सरकार को बड़े आंदोलन की दी चेतावनी…कलेक्टर को ज्ञापन देकर की नौकरी देने मांग ….

जांजगीर चांपा। जिले के डीएड बीएड संघ ने छत्तीसगढ़ सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर लोकसभा चुनाव के पहले उन्हें नौकरी देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर लोकसभा चुनाव से पहले बड़े आंदोलन की दी चेतावनी भी दी है। इतना ही नहीं संघ के लोगो नें 2 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करनी की चेतावनी भी दी है। प्रदेश हजारो की संख्या में बीएड डीएड धारी बेरोजगार है जो खाली बैठे है। लंबे समय से शिक्षाकर्मी की भर्ती नही होने से बीएड डीएड धारी लोग अपना समय बर्बाद कर रहे। उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार जल्दी जल्दी शिक्षाकर्मीयों के लिए भर्ती निकाले जिससे वर्षो से खाली बैठ बेरोजगारो रोजगार मिल पायेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय प्रदेश में पिछले वर्ष वर्ग 1 की भर्ती हुई थी। लेकिन नये सिरे वर्ग 3 व वर्ग 2 की भर्ती नही हो पाई हैं। शिक्षाकर्मीयों की पदोन्नती के चलते वर्ग 2 और वर्ग 3 की नई भर्ती नही हुई है। जिसके कारण नये डिग्री व डिप्लोमा धारी की नियुक्ति नही हो रही है। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द भर्ती करने की मांग की है।