जल संसाधन के 9 अभियंताओ पर गिर सकती है गाज… नोटिस जारी

  • निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर अभियंताओं को नोटिस जारी
  • अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही 
अम्बिकापुर
कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन द्वारा गत दिवस महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित  कार्यो की समीक्षा कर अभियंताओं को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देष दिये गये थे।  कलेक्टर ने कार्य की धीमी प्रगति के संबंध में अभियंताओं को नोटिस जारी करते हुए 7 दिवस के भीतर कार्यवार प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देष दिये हैं। उन्होंने बताया है कि अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना के तहत जल संसाधन विभाग को बांधों के गेटों की मरम्मत एवं बदलने, जलाषयों के गाद को निकालने तथा नहरों के निर्माण एवं मरम्मत आदि का कार्य दिया गया है। वर्षा से पूर्व इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने पर किसानों को लाभ मिल सकेगा, किन्तु वर्षा प्रारम्भ हो जाने पर मिट्टी के कार्य पूर्ण नहीं  हो पाते, अतएव कलेक्टर ने वर्षा प्रारम्भ होने से पूर्व कार्यों को पूर्ण करने के निर्देष दिए हैं।
मनमाना कार्य करने वाले अभियंता 
कलेक्टर द्वारा जल संसाधन विभाग के उप संभाग क्रमांक-1 अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री एस.डी नामदेव, श्री एस.एस. रात्रे, उप संभाग क्रमांक-2 के उप अभियंता श्री रफिक कली, उप संभाग उदयपुर के उप अभियंता श्री आर.एस. कांकड़े, उप संभाग अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री जे.एस. चन्देल, श्री एस.एस. चन्देल, उदयपुर उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री व्ही.पी. पाण्डेय, उप संभाग अम्बिकापुर के अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.के. जैन, उप अभियंता श्री एल.एल. राठौर को आबंटित कार्यो के स्वीकृति दिनांक, स्वीकृत राशि आदि विवरण के साथ नोटिस जारी करते हुए सात दिवस के भीतर कार्यवार प्रगति प्रस्तुत करने कहा गया है।