आखिर महिला कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ क्यो मनाया काला दिवस

रायपुर  प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती फूलोदेवी नेताम जी के  निर्देशानुसार महिला कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालयों  कांग्रेस  भवन मे राज्य सरकार के विरुद्ध काला दिवस मनाया गया । यह प्रदर्शन भाजपा सरकार की उन नकामियों  के विरुद्ध है। फूलों देवी नेताम ने कहा कि बेटी पढ़ाओ -बेटी बचाओ* अभियान तो चलाते है लेकिन बेटियों की सुरक्षा नही कर पा रहे
ये सरकार मीना खलको हो या  झलियामारी कांड  गर्भाशय कांड, हो या नसबन्दी कांड जैसे मुद्दे पर सरकार के कान पर जु नही रेंग रही है । आज  महिलाओं को न्याय नही मिल पा रही है ।बलात्कारियों के लिए कड़ा कानून  कड़ी सजा होनी  चाहियेl
 केंद्र मे भी भाजपा की सरकार व राज्य मे भी भाजपा की सरकार  की शासन मे महिलाओं के साथ गंभीर अपराध अनाचार की घटनाएँ बढ़ रही हैं सरकार उन्हें सुरक्षा अौर सम्मान देने मे असफल साबित हो रही हैं ,भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव मे महिलाओं की सुरक्षा को मुद्दा बनाकर सत्ता हासिल किया था। केंद्र के इन चार साल व प्रदेश के 15 साल के कार्यकाल मे महिलाओं के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। भाजपा सरकार बेटी बचाअो बेटी पढ़ाअो का नारा बन कर रह गया हैं। महिला सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार के  मंत्री स्मृति ईरानी ,सुषमा स्वराज ,लोकसभा सांसद सरोज पांडे इस सवालों के जवाब देने से भाग क्यों रहे हैं। क्या ये गूंगी हो गई।
भाजपा  के शासन मे बेटियाँ के ऊपर अत्याचार ,अनाचार ,बलात्कार जैसी घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। चाहे अो मड़कम हिडमे की हो या मीना खल्को या उन्नाव की घटना हो या कठुआ नंसबंदी कांड ,गर्भाशय कांड, झलियामारी, आमागुडा,पेद्दा गेल्लूर  इन  सभी क्षेत्रों मे होने वाली घटनाओं का  जिम्मेदार भाजपा  की सरकार हैं।
फूलों देवी नेताम जी ने कहा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा मे नाकाम  केंद्र व राज्य सरकार के विफलताओं के विरोध मे महिला कांग्रेस काला दिवस मनाया गया