हाथी प्रभावितों से मिलने पहुंची कलेक्टर… एक ही पंचायत है 38 परिवार हैं हाथी प्रभावित…

अम्बिकापुर कलेक्टर किरण कौशल ने आज मैनपाट जनपद के हाथी प्रभावित ग्राम पंचायत बरिमा एवं सरभंजा का निरीक्षण कर हाथी प्रभावितों से होने वाली क्षति के संबंध में जानकारी प्राप्त की.. उन्होंने हाथी प्रभावितों को दी गई सहायता राशि का सही उपयोग करते हुए अपने रहन-सहन को बेहतर बनाने की समझाईस दी.. कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षति होने की स्थिति में संबंधितों को शीघ्र सहायता राशि प्रदान करने निर्देषित किया..
कलेक्टर ने बरिमा पंचायत के प्राथमिक शाला बरडांड़ में स्थानीय ग्रामीणों की बैठक लेकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली..
उन्होंने समझाईस देते हुए कहा की बरिमा क्षेत्र हाथियों के विचरण क्षेत्र होने के कारण यहां हाथियों का विचरण होता रहता है और घरों को तोड़ने के साथ ही जनधन को हानि पहुंचाते हैं.. कलेक्टर ने कहा कि पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुराने आवासों को छोड़कर आप लोंगो के पसंद की जगह पर एक साथ सभी के लिए पक्के आवास का निर्माण कराया जाएगा।

कलेक्टर ने बरिमा ग्राम पंचायत के हाथी से प्रभावित 38 परिवारों के लिए वन विभाग द्वारा सहायता राशि का आंकलन किया ..और प्रशासन द्वारा बरिमा पंचायत के शनि राम, बुलऊ, नान्हू, धनीराम, देवप्रसाद, दीना, राजकुमार, करमू, लटीराम, षिवप्रसाद, मनीराम, इन्द्रदेव, केंदा, फेथऊ, मंत्री, शुक्ला प्रसाद, झुबरी, रामचन्द्र, रामेष्वर, मंगलू, रमेष, हीरासाय, दलबीर, परबल, मुलारोबाई, गंगाराम, रामसाय, भुनेष्वर यादव, मुन्नीबाई, कंदूराम, गुरूबारी, सांझू, नईहरसाय, नानसाय, संतोष, तानिष, मतियस एवं गंगोत्री को सहायता राशि उपलब्ध कराई ..